Wednesday, 30 September 2015
लोकसभा अध्यक्ष : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
● लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है— लोकसभा सदस्य
● लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष कौन नियुक्त करता है— राष्ट्रपति
● लोकसभा अध्यक्ष अपना त्याग पत्र किसे देता है— लोकसभा उपाध्यक्ष को
● निर्णायक मत देने का अधिकार किसको है— लोकसभा अध्यक्ष को
● लोकसभा का सचिवालय किससे नियंत्रित होता है— लोकसभा अध्यक्ष
● भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे— जी. वी. मावलंकर
● भारतीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है— लोकसभा अध्यक्ष
● लोकसभा में किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में कौन प्रमाणित करता है— लोकसभा अध्यक्ष
● किस समिति का पदेन अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष होता है— नियम समिति
● लोकसभा महासचिव की नियुक्ति कौन करता है— लोकसभा स्पीकर
● कोई स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया— के. एस. हेगड़े
● लोकसभा का जनक किसे माना जाता है— जी. वी. मावलंकर
● लोकसभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे— अनंतशयनम आपंगर
● किस लोकसभा अध्यक्ष का कार्यकाल सबसे लंबा रहा— बलराम जाखड़
● लोकसभा के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की अध्यक्षता कौन करता है— लोकसभा का वरिष्ठतम् सदस्य
● राष्ट्रमंडल अध्यक्षों के सम्मेलन का पदेन महासचिव कौन होता है—लोकसभा महासचिव
● भारत के लोकसभा अध्यक्ष किस देश के हाऊस ऑफ कॉमंस के अध्यक्ष की तरह होते हैं— इंग्लैंड के
● लोकसभा का सचिवालय किसके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण का कार्य करता है— लोकसभा अध्यक्ष
● भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन हैं— मीरा कुमार
राज्य के नीति निर्देशक तत्व : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
● भारतीय संविधान में राज्य के नीति-निर्देशक सिंतों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य क्या है— कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना
● ‘राज्य के नीति-निर्देशक तत्व एक ऐसा चेक है जो बैंक की सुविधानुसार अदा की जाएगी’ यह कथन किसका है— के. टी. शाह
● भारतीय संविधान का कौन-सा अंग समाजवादी व्यवस्था करने की प्रेरणा देता है— नीति-निर्देशक तत्व
● संविधान में कल्याणकारी राज्य का आदेश कौन देता है— नीति-निर्देशक तत्व
● नीति-निर्देशक तत्वों का क्रियान्वयन किस पर निर्भर करता है— सरकार के पास उपलब्ध संसाधनों पर
● मौलिक अधिकार व राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों में क्या समानता है— ये एक-दूसरे के पूरक हैं
● क्या नीति-निर्देशक तत्वों को कार्यान्वित करने के लिए मूल अधिकारों का हनन हो सकता है— कुछ का हो सकता है
● समान कार्य के लिए समान वेतन भारत के संविधान में कहाँ सुनिश्चित किया गया है— राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों में
● भारत के संविधान में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रोत्साहन देना कहाँ सन्निहित है— राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों में
● संविधान का कौन-स अंश भारत के नागरिकों को आर्थिक न्याय प्रदान करने का संकेत करता है— नीति-निर्देशक तत्व
● राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतों में से किस अनुच्छेद का संबंध अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के सर्वन से है— अनुच्छेद-51
● राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतों के अनुसार किस आयु तक के बच्चों को निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान है— 14 वर्ष
● भारत के किस राज्य में समान नागरिक संहिता लागू है— गोवा
● नीति-निर्देशक तत्वों का महत्व किसके लिए है— राज्य के लिए
● समान न्याय और निःशुल्क विधि सहायता का प्रावधान किस अनुच्छेद में है— अनुच्छेद 39 A
● राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों में कौन-सा अधिकार शामिल नहीं है— सूचना का अधिकार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
 
No comments:
Post a Comment