Friday, 18 September 2015

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन

उपग्रह प्रक्षेपण में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 10 जुलाई, 2015 को ब्रिटेन के कुल मिलाकर 1440 किग्रा वजन के पाँच उपग्रहों को पीएसएलवी सी-28 के द्वारा पृथ्वी की सन-सिंक्रोनस आॅर्बिट (SSO) में स्थापित करने में सफलता प्राप्त की। इसरो का यह अभियान पूर्णत: व्यावसायिक था तथा अब तक का सर्वाधिक वजनी अभियान भी था। पीएसएलवी सी-28 के जरिए यह प्रक्षेपण आन्ध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अन्तरिक्ष केन्द्र में किया गया।

अब तक पीएसएलवी की उड़ानें व उनके द्वारा प्रक्षेपित उपग्रह का विवरण निम्न प्रकार से है–
पीएसएलवी की उड़ाने व उनके द्वारा प्रक्षेपित उपग्रह 

● पीएसएलवी–डी 1 (प्रक्षेपण - 20 सितम्बर, 1993) 
अभियान : आईआरएस–1 ई के प्रक्षेपण का प्रयास विफल 

● पीएसएलवी–डी 2 (प्रक्षेपण - 15 अक्टूबर, 1994) 
अभियान : आईआरएस पी–2 

● पीएसएलवी–डी 3 (प्रक्षेपण - 21 मार्च, 1996) 
अभियान : आईआरएस पी–3 

● पीएसएलवी–सी 1 (प्रक्षेपण - 29 सितम्बर, 1997) 
अभियान : आईआरएस–1 डी 

● पीएसएलवी–सी 2 (प्रक्षेपण - 26 मई, 1999) 
अभियान : आईआरएस–पी4 (ओशनसैट–1) के साथ जर्मनी का डीएलआर टुबसैट व ​दक्षिण कोरिया का किटसैट–3 

● पीएसएलवी–सी 3 (प्रक्षेपण - 22 अक्टूबर, 2001) 
अभियान : प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह (TES) के साथ बेल्जियम का प्रोबा व जर्मनी का बर्ड 

● पीएसएलवी–सी 4 (प्रक्षेपण - 12 सितम्बर, 2002) 
अभियान : मौसम सम्बन्धी उपग्रह मैटसैट का भूस्थैतिक कक्षा में प्रक्षेपण मैटसैट का नामकरण बाद में कल्पना–1 किया गया 

● पीएसएलवी–सी 5 (प्रक्षेपण - 17 अक्टूबर, 2003) 
अभियान : आईआरएस–पी 6 (रिसोर्स सैट)

● पीएसएलवी–सी 6 (प्रक्षेपण - 5 मई, 2005) 
अभियान : कार्टोसैट–1 के साथ छोटा उपग्रह हैमसैट 

● पीएसएलवी–सी 7 (प्रक्षेपण - 10 जनवरी, 2007) 
अभियान : कार्टोसैट–2 के साथ 3 विदेशी उपग्रह, एसआइई–1 (Space Capsule Recovery Experiment) का भी परीक्षण 

● पीएसएलवी–सी 8 (प्रक्षेपण - 23 अप्रैल, 2007) 
अभियान : इटली के 'एजाइल' के साथ 'इसरो' का छोटा एडवांस्ड एवियोनिक्स मॉड्यूल 

● पीएसएलवी–सी 10 (प्रक्षेपण - 21 जनवरी, 2008) 
अभियान : इजराइल के टेकसार 

● पीएसएलवी–सी 9 (प्रक्षेपण - 28 अप्रैल, 2008) 
अभियान : कार्टोसैट–2ए के साथ इंडियन मिनी सैटेलाइट (IMS–1) व 8 अन्य विदेशी नैनो सैटेलाइट 

● पीएसएलवी–सी 11 (प्रक्षेपण - 22 अक्टूबर, 2008) 
अभियान : चन्द्रयान–1 

● पीएसएलवी–सी 12 (प्रक्षेपण - 20 अप्रैल, 2009) 
अभियान : रिसैट–2 के साथ अनुसैट 

● पीएसएलवी–सी 14 (प्रक्षेपण - 23 सितम्बर, 2009) 
अभियान : ओशनसैट–2 के साथ 6 विदेशी नैनो सैटेलाइट 

● पीएसएलवी–सी 15 (प्रक्षेपण - 12 जुलाई, 2010) 
अभियान : कार्टोसैट–2बी के साथ 4 छोटे उपग्रह 

● पीएसएलवी–सी 16 (प्रक्षेपण - 20 अप्रैल, 2011) 
अभियान : रिसोर्ससैट–2 के साथ दो छोटे उपग्रह एक्स सैट व यूथ सैट 

● पीएसएलवी–सी 17 (प्रक्षेपण - 15 जुलाई, 2011) 
अभियान : संचार उपग्रह जीसैट–12 का भूमसस्थानिक स्थानांतरण प्रथा कक्षा में प्रक्षेपण 

● पीएसएलवी–सी 18 (प्रक्षेपण - 12 अक्टूबर, 2011) 
अभियान : भारत–फ्रांस के संयुक्त मेघा ट्रॉपिक्स के साथ तीन छोटे उपग्रह वीसेलसैट (लक्जेबर्ग), जुगनू (आई.आई.टी. कानपुर) व SRM Sat (एसआरएम यूनिवर्सिटी) 

● पीएसएलवी–सी 19 (प्रक्षेपण - 26 अप्रैल, 2012) 
अभियान : स्वदेशी रडार इमेजिंग सैटेलाइट (रीसैट–1) 

● पीएसएलवी–सी 21 (प्रक्षेपण - 9 सितम्बर, 2012) 
अभियान : फ्रांस का स्पॉट–6 व जापान का माइक्रो सैटेलाइट प्रोइटेरेस (इसरो का 100वाँ मिशन) 

● पीएसएलवी–सी 20 (प्रक्षेपण - 25 फरवरी, 2013) 
अभियान : भारत–फ्रांस का संयुक्त 'सरल' व 6 अन्य लघु एवं सूक्ष्म विदेशी उपग्रह 

● पीएसएलवी–सी 22 (XL) (प्रक्षेपण - 1 जुलाई, 2013) 
अभियान : नेवीगेशनल सैटेलाइट आईआरएनएसएस–1 ए 

● पीएसएलवी–सी 25 (XL) (प्रक्षेपण - 5 नवम्बर, 2013) 
अभियान : मंगल की कक्षा हेतु मंगलयान (Mars Orbitor Mission) 

● पीएसएलवी–सी 24 (प्रक्षेपण - 4 अप्रैल, 2014) 
अभियान : नेवीगेशनल सैटेलाइट आईआरएसनएसएस–1 बी 

● पीएसएलवी–सी 23 (प्रक्षेपण - 30 जून, 2014) 
अभियान : फ्रांस का स्पॉट–7 तथा जर्मनी, कनाडा व सिंगापुर का एक–एक उपग्रह 

● पीएसएलवी–सी 26 (प्रक्षेपण - 16 अक्टूबर, 2014) 
अभियान : नेवीगेशनल सैटेलाइट आईआरएनएसएस–1सी 

● पीएसएलवी–सी 27 (प्रक्षेपण - 28 मार्च, 2015) 
अभियान : नेवीगेशनल सैटेलाइट आईआरएनएसएस–1डी 

● पीएसएलवी–सी 28 (प्रक्षेपण - 10 जुलाई, 2015) 
अभियान : ब्रिटेन के पाँच सैटेलाइट

No comments:

Post a Comment