(राज्यों का पुनर्गठन)
1. भाषा के आधार पर सबसे पहले किस राज्य का गठन किया गया ?
►-आंध्र प्रदेश
2. आंध्रप्रदेश का राज्य के रूप में गठन कब किया गया ?
►-1953 ई.
3. किस आयोग की सिफारिशों ने राज्य पुनर्गठन अधिनियम-1956 के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया ?
►- फजल अली आयोग
4. राज्य पुनर्गठन अधिनियम के आधार पर कितने राज्यों का गठन हुआ ?
►-14 राज्यों और 6 केंद्र शासित राज्यों का ।
5. महाराष्ट्र और गुजरात का गठन कब किया गया ?
►-1 मई 1960 ई.
6. बंटवारे से पहले कौन-से दो राज्य बंबई राज्य में समाहित थे ?
►-महाराष्ट्र और गुजरात
7. बंबई राज्य का बंटवारा कर, महाराष्ट्र और गुजरात दो नए राज्य क्यों गठित किए गए ?
►-मराठी और गुजराती भाषियों के बीच संघर्ष के कारण ।
8. गोवा और दमन-दीव को पुर्तगालियों से कब आजाद किया गया ?
►-18 दिसंबर 1961
9. किस संविधान संशोधन के जरिए गोवा, दमन एवं दीव को भारत का अंग बना लिया गया ?
►-पहला संशोधन
10. नागालैंड राज्य की स्थापना कब और क्यों हुई ?
►-1 दिसंबर 1963 को नागालैंड अलग राज्य बना । नागा आंदोलन के कारण असोम को विभाजित करके इसे बनाया गया ।
11. पंजाबी भाषा और हिंदी भाषा के कारण पंजाब किन दो राज्यों में विभाजित हो गया ?
►-पंजाब और हरियाणा
12. हिमाचल प्रदेश का गठन कब हुआ ?
►-25 जनवरी 1971
13. मणिपुर, त्रिपुरा और मेघायल राज्य के रुप में कब अस्तित्व में आए ?
►-21 जनवरी 1972
14. सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा कब दिया गया ?
►-26 अप्रैल 1975
15. मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का राज्य के रूप में गठन कब हुआ ?
►-20 फरवरी 1987
16. गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा कब मिला ?
►-30 मई 1987 ई.
17. साल 2000 में कितने राज्यों का गठन एक साथ किया गया ?
►-तीन ( झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़)
18. संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत किस राज्य को विशेष दर्जा प्राप्त है ?
►-जम्मू-कश्मीर
19. राज्य द्वारा निर्मित एक संविधान सभा द्वारा किस राज्य के लिए पृथक संविधान का निर्माण किया गया ?
►-जम्मू-कश्मीर
20. जम्मू-कश्मीर के लिए बना पृथक संविधान कब अस्तित्व में आया ?
►-26 जनवरी 1957
21. वर्तमान में भारत में कितने राज्य हैं ?
►-28
22.केंद्रशासित राज्यों की संख्या भारत में कितनी है ?
►-7
23.क्षेत्रीय परिषद से क्या समझते हैं ?
►-भारत में पांच क्षेत्रीय परिषद हैं । इनका गठन राष्ट्रपति के द्वारा किया जाता है और केंद्रीय गृहमंत्री या राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत केंद्रीय मंत्री क्षेत्रीय परिषद का अध्यक्ष होता है । संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री उपाध्यक्ष रहते हैं जो हर साल बदलते रहते हैं ।
प्रथम विश्वयुद्ध
1. प्रथम विश्वयुद्ध की शुरुआत कब हुई ?
►-28 जुलाई 1914 ई.
2. प्रथम विश्वयुद्ध कितने वर्षों तक चला ?
►-4 वर्ष
3. कितने देशों ने प्रथम विश्वयुद्ध में भाग लिया ?
►-37
4. प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण क्या था ?
►-ऑस्ट्रिया के राजकुमार फर्डिनेंड की हत्या
5. ऑस्ट्रिया के राजकुमार की हत्या कहां हुई ?
►-बोस्निया की राजधानी सेराजेवो में ।
6. किन दो खेमों में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान दुनिया बंट गई ?
►-मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र
7. धुरी राष्ट्रों का नेतृत्व किसने किया ?
►-जर्मनी । इसके अलावे ऑस्ट्रिया, हंगरी और इटली आदि देशों ने भी नेतृत्व किया ।
8. मित्र राष्ट्रों में कौन से देश शामिल थे ?
►-इंगलैंड, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस तथा फ्रांस
9. गुप्त संधियों की प्रणाली का जनक कौन था ?
►-बिस्मार्क
10. ऑस्ट्रिया, जर्मनी एवं इटली के बीच त्रिगुट का निर्माण कब हुआ ?
►-1882 ई.
11. सर्बिया की गुप्त क्रांतिकारी संस्था कौन-सी थी ?
►-काला हाथ
12. रूस-जापान के बीच युद्ध कब तक चला ?
►-1904-1905 ई.
13. रूस-जापान युद्ध का अंत किसकी मध्यस्थता से हुआ ?
►-अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट
14. मोरक्को संकट कब सामने आया ?
►-1906 ई.
15. प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस पर आक्रमण कब किया ?
►-1 अगस्त 1914 ई.
16. जर्मनी ने फ्रांस पर हमला कब किया ?
►-3 अगस्त 1914 ई.
17. इंगलैंड प्रथम विश्वयुद्ध में कब शामिल हुआ ?
►-8 अगस्त 1914 ई.
18. प्रथम विश्वयुद्ध के समय अमेरिका के राष्ट्रपति कौन थे ?
►-वुडरो विल्सन
19. किस घटना के बाद अमेरिका प्रथम विश्वयुद्ध में शामिल हुआ ?
►-जर्मनी के यू बोट द्वारा इंगलैंड लूसीतानिया नामक जहाज को डुबोने के बाद अमेरिका प्रथम विश्वयुद्ध में शामिल हुआ । क्योंकि लूसीतानिया जहाज पर मरने वाले 1153 लोगों में 128 व्यक्ति अमेरिकी थे ।
20. इटली मित्र राष्ट्र की तरफ से प्रथम विश्वयुद्ध में कब शामिल हुआ ?
►-26 अप्रैल 1915 ई.
21. प्रथम विश्वयुद्ध कब खत्म हुआ ?
►-11 नवंबर 1918 ई.
22. पेरिस शांति सम्मेलन कब हुआ ?
►-18 जून 1919 ई.
23. पेरिस शांति सम्मेलन में कितने देशों ने भाग लिया ?
►-27 देश
24. वरसाय की संधि कब और किसके बीच हुई ?
►-जर्मनी और मित्र राष्ट्रों के बीच (28 जून 1919 ई. में) ।
25. युद्ध के हर्जाने के रूप मे जर्मनी से कितनी राशि की मांग की गई थी ?
►-6 अरब 50 करोड़
26. अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में प्रथम विश्वयुद्ध का सबसे बड़ा योगदान क्या था ?
►-राष्ट्रसंघ की स्थापना
 
No comments:
Post a Comment