Monday, 28 September 2015

भारतीय अर्थव्यवस्था

● गांधीजी के आर्थिक दर्शन पर आधारित गांधीवादी योजना को कब प्रस्तुत किया गया— अप्रैल 1944
● गांधीवादी योजना का सृजन किसने किया था— मन्नारायण
● स्वतंत्र भारत की पहली औद्योगिक नीति कब घोषित की गई थी— 1948
● औद्योगिक (विकास एवं नियमन) अधिनियम कब पारित किया गया जिसका उद्देश्य उद्योगों का नियोजित विकास एवं नियमन करना था— 1951
● अहिंसात्मक ढंग से शोषण विहीन समाज की स्थापना के मुख्य उद्देश्य वाली सर्वोदय योजना का प्रकाशन कब हुआ— 30 जनवरी, 1950
● सर्वोदय योजना का विकास किसने किया— जय प्रकाश नारायण
● कोलंबों योजना की अवधि क्या थी— 1951 से 1957
● योजना आयोग किस तरह की संस्था है— अर्द्ध संवैधानिक राजनीतिक संस्था
● प्रथम पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी— डोमर संवद्धि मॉडल
● प्रथम पंचवर्षीय योजना की समयावधि क्या थी— 1951-56
● द्वितीय पंचवर्षीय योजना का काल क्या था— 1956-61
● द्वितीय पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थीं— पी. सी.
महालनोबिस मॉडल
● द्वितीय पंचवर्षीय योजना में कौन-कौन से इस्पात संयंत्रों की स्थापना
हुई—राउरकेला (ओड़िशा), भिलाई (छत्तीसगढ़) व दुर्गापुर (प. बंगाल)
● इंटीग्रल कोच फैक्टरी तथा चितरंजन लोकोमोटिव्स की स्थापना किस
योजना के दौरान हुई— द्वितीय पंचवर्षीय योजना
● तीसरी पंचवर्षीय योजना कब से कब तक रही— 1961-66
● तीसरी पंचवर्षीय योजना प्रमुख उद्देश्य क्या था— अर्थव्यवस्था को स्वावलंबी
एवं स्व स्फूर्त बनाना
● किस पंचवर्षीय योजना की विफलता के कारण तीन वर्ष तक योजनावकाश
रहा— तीसरी पंचवर्षीय योजना
● वार्षिक योजनाएं किन वर्षों में लागू की गईं— 1966-69
● किस पंचवर्षीय योजना के दौरान कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति का आरंभ हुआ—
किसी भी योजना के दौरान नही
● कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति का आरंभ कब हुआ— 1966-67 (योजनावकाश के
दौरान)
● चौथी पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या रही— 1969-74
● चौथी पंचवर्षीययोजना किस मॉडल पर आधारित थी— ओपन कनसिसटेंसी
मॉडल
● ओपन कनसिसटेंसी मॉडल किसने तैयार किया था— अशोक रुद्र तथा एलन
एस. मात्रे
● चौथी पंचवर्षीय योजना का मूल उद्देश्य क्या था— स्थिरता के साथ आर्थिक
विकास और आत्मनिर्भरता की प्राप्ति
● 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण, एमआरटीपी अधिनियम तथा बफर स्टॉक की
धारणा किस योजना के दौरान लागू हुई— चौथी
● 14 बैंकों को राष्ट्रीयकरण किस वर्ष किया गया— 1969
● ‘गरीबी हटाओ’ का नारा सर्वप्रथम किस पंचवर्षीय योजना में दिया
गया—पाँचवीं
● पाँचवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या थी— 1974-79
● पाँचवीं पंचवर्षीय योजना कब समाप्त कर दी गई— 1978
● किस सरकार ने पाँचवीं पंचवर्षीय योजना को समय से एक वर्ष पूर्व ही समाप्त
घोषित कर दिया— जनता पार्टी सरकार
● जनता पार्टी सरकार द्वारा पेश छठी पंचवर्षीय योजना को क्या नाम दिया
गया— अनवरत योजना (Rolling Plan)
● रोलिंग प्लान को भारत में लागू करवाने का श्रेय किसे दिया जाता है—डी.टी.
लकड़ावाला
● किस सरकार ने देश में विकेंद्रित नियोजन की धारणा को लागू किया—जनता
पार्टी सरकार

● छठी पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या निश्चित की गई थी— 1978-83

No comments:

Post a Comment