Monday, 1 August 2016

सामान्य ज्ञान रोचक तथ्य


सामान्य ज्ञान रोचक तथ्य
विश्व के पांच रहस्यमय स्थल महाभारत के बारे में 25 तथ्य
स्वास्तिक के बारे में 10 तथ्य भारतीय जनगणना के 20 तथ्य
कुमारी कंदम की अनकही कहानी राष्ट्रपति भवन के बारे में 20 तथ्य
माइकल फेल्प्स के बारे में 10 तथ्य AM और PM का अर्थ
भारतीय सेना के 25 आश्चर्यजनक तथ्य जो कि हमें भारतीय होने पर गर्व कराते हैं
भारतीय शस्‍त्र सेना में तीन प्रभाग हैं: थलसेना, जलसेना और वायुसेना | भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी और प्रमुख सेनाओं में से एक है। सँख्या की दृष्टि से भारतीय थलसेना के जवानों की सँख्या दुनिया में चीन के बाद सबसे अधिक है। भारतीय शस्‍त्र सेनाओं की सर्वोच्‍च कमान भारत के राष्‍ट्रपति के पास है।
रावण के बारे में 10 आश्चर्यजनक तथ्य
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण राक्षसों का राजा था जिसके 10 सिर और 20 हाथ थे। इनका असली नाम दशमुख था। इनके माता - पिता कैकसी और विश्वश्रवा थे। इनके छह भाई और दो बहने थीं। जिनके नाम भगवान कुबेर, विभीषण, कुंभकरण, राजा कारा, राजा अहिरावण, कुम्‍भिनी और शूर्पणखा थे।
क्या आप जानते हैं कि ओलंपिक खेलों में अब तक भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन कैसा रहा है?
भारतीय हॉकी टीम ने अब तक 19 ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया है जिनमे उसने सन 1928 से 1956 तक लगातार हॉकी का स्वर्ण पदक जीता है और कुल मिलाकर 8 स्वर्ण पदक जीते है जो कि आज तक किसी भी देश के लिए सपने जैसा ही है | 1932 में लोस एंजिलिस में हुए ओलंपिक खेलों के दौरान भारत ने अमेरिका को 24-1 के अंतर से रौंदा था | इस मैच में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द ने 8 गोल किये थे |
आखिर कौन है भारत का “फोरेस्ट मैन”?
भारत मे पूर्वोत्तर के मुख्य द्धार कहे जाने वाले असम के जोरहट मे ब्रह्रपुत्र के किनारे पर बसे गांव मे जन्मे जादव मोलाई पियांग ने प्रकृति की गोद मे रहकर प्रकृति प्रेम का अदभुत पाठ सीखा, जिसने उन्हे पशु-पक्षी तक के दर्द से रूबरू करा दिया। जादव ने ब्रह्रपुत्र के एक-एक वीरान टापू पर बीस- बीस बांस के पौधे लगाकर 1350 एकड़ से भी ज्यादा का जंगल अर्थात लगभग 550 हेक्टेयर वनक्षेत्र विकसित कर लिया है |
ये हैं भारत के पांच खास मंदिर
भारत विश्व के उन देशों में है जहाँ आस्था का महत्व अपने आप में विशेष है| मंदिर, भारत की आस्था और संस्कृति को जोड़ कर रखने वाले वे बहुमूल्य रत्न हैं, जिनसे भारतीय कला प्रतिबिंबित होती है| यूँ तो भारत में अग्रणित मंदिर अपने अद्वितीय मूल्य के साथ आज भी मौजूद है, जिनमे से कुछ अत्यंत ख़ास महत्व रखने वाले मंदिरों पर चर्चा निम्नलिखित है|
भारत के ऐसे 10 वैज्ञानिक जिन्हें सिर्फ़ भारत ही नहीं पूरी दुनिया करती है सलाम
भारत आदिकाल से ही प्रतिमाओं की धरती और विज्ञान की जन्मदात्री रही है | भारत भूमि पर विज्ञान ने अक्सर ही अपनी चरम प्रतिष्ठा प्राप्त की है| वाराहमिहिर से आर्यभट्ट और उत्तरोत्तर ए पी जे अब्दुल कलाम तक भारत ने ऐसे मोती पिरोये हैं, जिनकी अन्यत्र कोई कल्पना ही नहीं है| वर्तमान भारत की धरती भी वैज्ञानिक प्रतिमाओं की महती उर्वर भूमि है| इन महान वैज्ञानिकों में से कुछ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में दी जा रही है |
विश्व के पांच रहस्यमय स्थल
संसार ने समय को सदैव अपनी सुविधा के माध्यम से विभाजित करने का प्रयास किया है| आधुनिक विभाजन के अनुसार संसार आज स्वर्णयुग को जी रहा है, जहाँ विज्ञान का सबसे अधिक महत्व है| कोई भी बात अगर किसी भी प्रकार से मानव मूल्यों को या व्यवस्थाओं को प्रभावित करती है तो हम विज्ञान की और देखने लगते हैं, परन्तु प्रकृति द्वारा निर्मित कुछ स्थान आज भी हमारे विज्ञान को धता बता कर निर्भीक खड़े हैं| उनमें से कुछ रहस्यमयी स्थानों के बारे में इस आलेख में चर्चा की गयी है|
क्या आप महाभारत के बारे में 25 चौकाने वाले अज्ञात तथ्यों को जानते हैं?
महाभारत की रचना महर्षि वेदव्यास ने की थी। यह पांचवें वेद शास्त्र के तौर पर जाना जाता है और हिन्दू संस्कृति की बहुमूल्य संपत्ति है। इसी महाकाव्य से भगवद् गीता का उद्भव हुआ है। भगवद् गीता में कुल एक लाख श्लोक हैं और इसलिए इसे शतसहस्र संहिता भी कहा जाता है।
स्वास्तिक 11000 साल से भी अधिक पुराना है, जानिए कैसे?
स्वास्तिक हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म का पवित्र प्रतीक और प्राचीन धर्म का प्रतीक है। इसमें समबाहु कटान होता है जिसमें चार भुजाएं 90 डिग्री पर मुड़े होते हैं। स्वास्तिक नाम संस्कृत शब्द स्वास्तिका से बना है जिसका अर्थ होता है– "शुभ या मांगलिक वस्तु"
भारत की 2011 की जनगणना के बारे में 20 महत्वपूर्ण तथ्य
भारत की जनगणना, जनसांख्यिकी (आबादी की विशेषताएं), आर्थिक आंकलनों, साक्षरता एवं शिक्षा, आवास और घरेलू सुविधाएं, शहरीकरण, जन्म और मृत्यु दर आदि पर जानकारी का सबसे अधिक विश्वसनीय स्रोत है | 2011 की जनगणना देश की 15वीं राष्ट्रीय जनगणना थी। यह जनगणना भारत के रजिस्ट्रार जनरल (जनगणना महापंजीयक) और जनगणना आयुक्त श्री सी. चंद्रमौली के मार्गदर्शन में की गयी थी ।
कुमारी कंदम की अनकही कहानी: हिंद महासागर में मानव सभ्यता का उद्गम स्थल
क्या आप जानते हैं कि आधुनिक मानव सभ्यता का उद्गम स्थल भारतीय उपमहाद्वीप में ‘कुमारी कंदम’ नाम के एक द्वीप से हुआ माना जाता है I हालाँकि यह महाद्वीप अब हिन्द महासागर में कई सो साल पहले विलुप्त हो चुका है I इस महाद्वीप को ‘Lemuria’ नाम से भी जाना जाता है | कुछ लोग इस सभ्यता को रावण के साम्राज्य से जोड़कर भी देखते हैं |
राष्ट्रपति भवन के बारे में 20 आश्चर्यजनक तथ्य
राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली स्थित भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है। यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्मारकों में से एक है। इसमें उद्यान, संग्रहालय, समारोह कक्ष, बड़ा खुला स्थान, अंगरक्षकों एवं कर्मचारियों आदि के निवास भी शामिल हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह देश में राष्ट्र प्रमुख का सबसे बड़ा निवास स्थान है। राष्ट्रपति भवन के सबसे प्रमुख और खास पहलू है उसका गुंबद जो इसकी संरचना पर उपर से रखा गया है।
माइकल फेल्प्स के बारे में 10 रोचक तथ्य
माइकल फेल्प्स का जन्म 30 जून 1985 को रीलैंड के रोजर फोर्ज (अमेरिका) में हुआ था I फेल्प्स ने ओलंपिक में अब तक 18 स्वर्ण पदक सहित कुल 22 पदक जीते हैं I फेल्प्स को ओलिंपिक इतिहास का सबसे सफल प्रतियोगी माना जाता हैI वर्तमान मे उनके नाम तैराकी के सात विश्व कीर्तिमान हैं।
AM और PM का अर्थ क्या है?
लोग अक्सर AM और PM को डिजिटल घड़ी पर देखते हैं लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि "समय अवधि को बताने वाले इन शोर्ट फॉर्म का क्या मतलब होता है"? AM (Ante Meridiem) का अर्थ है पूर्वाह्न (सुबह) जबकि PM (Post Meridiem) का अर्थ है मध्याह्न के बाद। इसलिए 24 घंटे के एक दिन को दो अवधि में बांटा गया है– AM जिसका अर्थ है मध्याह्न से पहले और PM जिसका अर्थ है मध्याह्न के बाद। संख्या की दृष्टि से प्रत्येक अवधि में 12 घंटे होते हैं।
सामान्य ज्ञान तथ्य (GK Facts): 4 से 10 जनवरी, 2016
इस लेख में सामान्य ज्ञान की रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रस्तुत किया गया है | यह जानकारी न केवल प्रतियोगी छात्रों व स्कूली बच्चों बल्कि उन सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी जो सामान्य ज्ञान से संबन्धित नवीन और रोचक जानकारियों से परिचित होना चाहते हैं | इसका उद्देश्य पाठक को भारत और सम्पूर्ण विश्व की अनोखी जानकारियों से परिचित कराना है |

No comments:

Post a Comment